XStore theme
0 Days
0 Hours
0 Mins
0 Secs

No products in the cart.

गिद्धों का स्वर्णकाल (व्यंग्य संग्रह)

395.00

🔥 5 items sold in last 7 days
27 people are viewing this product right now

Author Name – हरिशंकर राडी
मैंने कहा- ‘गंगा मइया, लगता है आप भूलने लगी हैं हमारी तरह। आप भूल गई कि आप यहाँ महाराज सगर के साठ हजार दुष्ट पुत्रों की चिताभस्म ठंडी करने और उन्हें मोक्ष देने के लिए आई थीं। जब आप विश्वविजय की लालसा और अहंकार में डूबे हुए, कपिलमुनि जैसे पुण्यात्मा और ज्ञानी की माँ-वहन करने वाले उन साठ हजार उदंड राजकुमारों की राख ढो सकती हैं

In stock

or
SKU: HSP0164 Categories:
Estimated delivery:June 1, 2026 - June 3, 2026

गिद्धों का स्वर्णकाल (व्यंग्य संग्रह)

Description

मैंने कहा- ‘गंगा मइया, लगता है आप भूलने लगी हैं हमारी तरह। आप भूल गई कि आप यहाँ महाराज सगर के साठ हजार दुष्ट पुत्रों की चिताभस्म ठंडी करने और उन्हें मोक्ष देने के लिए आई थीं। जब आप विश्वविजय की लालसा और अहंकार में डूबे हुए, कपिलमुनि जैसे पुण्यात्मा और ज्ञानी की माँ-वहन करने वाले उन साठ हजार उदंड राजकुमारों की राख ढो सकती हैं, उन्हें मोक्ष दे सकती हैं तो इन बेचारे गरीब-गुरबों के शव क्यों नहीं ढो सकतीं जो विना ऑक्सीजन, विना चिकित्सक, विना दवाई और विना भोजन के मर गए? उन्हें तो चिता के लिए बरगद-बबूल की एक मन लकड़ी तक नसीब नहीं हुई, जिससे वे अपने शरीर को राख में बदल सकें। आधी सदी से जो ‘गंगा सफाई परियोजना’ चलाकर करोड़ों डकार गए, उन जिंदा लाशों को भी आपने सहर्ष ढोया। अभी भी ढोये जा रहीं, लेकिन गरीबों के चंद शवों से आप उफनने लगीं। आपको भी भारतीय राजनीति का वीआइपीपना लग गया क्या कि सिर्फ सत्ताकुमारों और धनकुमारों की सजी हुई मटकी को सिर पर लेकर चलेंगी?’

About The Author

“कविवर। जहर जहर से कटता है, लोहा लोहे से करता है। कविता से कविता कटती है, विचार से विचार कटता है, लेकिन कविता से युद्ध नहीं करता। तुम्हारे पास न जहर है और न युद्ध। तुम्हारे पास कुछ जहर था भी तो तुमने उसे दूसरे कवि की समीक्षा में खपा दिया। कुछ और वचा तो उसे पुरस्कार से वंचित रखने में एंटी-वैक्सीन का प्रयोग किया। फिर तुम किस बल पर युद्ध की खिलाफत करने चले हो? कविताएँ भी वही सफल हुई हैं जो युद्ध के पक्ष में लिखी गई हैं। कवि हो, कुछेक महाकाव्य तो पढ़े ही होंगे तुमने। माना तुम दूसरों का लिखा नहीं पढ़ते, परंतु नाम तो सुना होगा।

कविवर ! युद्ध के अनेक लाभ होते हैं। जीतने वाला राष्ट्रनायक बनता है और हारने वाला शहीद । युगों-युगों तक दोनों की पूजा होती है। चौराहों पर ऊँची-ऊँची मूर्तियाँ लगती हैं। लोकतांत्रिक व्यवस्था हो तो सात पुश्तें सत्ता पाती हैं। उनके नाम पर विश्वविद्यालय, बाजारों, इमारतों एवं सड़कों का नामकरण होता है। उसकी स्मृति में शांति-अहिंसा टाइप के पुरस्कार शुरू किए जाते हैं, जिसके निर्णायक भी उसी के परिवार या पार्टी के होते हैं। उसके नाम पर पाठ्यक्रम में अध्याय जोड़े जाते हैं। इस प्रकार उस मुल्क का इतिहास समृद्ध होता है।”

Reviews

There are no reviews yet.

Be the first to review “गिद्धों का स्वर्णकाल (व्यंग्य संग्रह)”

Your email address will not be published. Required fields are marked

Featured Products